लोगों की राय

लेखक:

स्वदेश दीपक

हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित और प्रशंसित लेखक व नाटककार स्वदेश दीपक का जन्म रावलपिण्डी में 6 अगस्त, 1942 को हुआ। अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. करने के बाद उन्होंने लम्बे समय तक गाँधी मेमोरियल कॉलेज, अम्बाला छावनी में अध्यापन किया। दशकों तक अम्बाला ही उनका निवास स्थान रहा। सन् 1991 से 1997 तक दुनिया से कटे रहने के बाद जीवन की ओर बहुआयामी वापसी करते हुए उन्होंने कई कालजयी कृतियाँ रचीं जिनमें मैंने माँडू नहीं देखा और सबसे उदास कविता के साथ-साथ कई कहानियाँ शामिल हैं। वे उन कुछेक नाटककारों में से हैं, जिन्हें संगीत नाटक अकादेमी सम्मान हासिल हुआ। यह सम्मान उन्हें सन् 2004 में प्राप्त हुआ।

कोर्ट मार्शल स्वदेश दीपक का सर्वश्रेष्ठ नाटक है। अरविन्द गौड़ के निर्देशन में अस्मिता थियेटर ग्रुप द्वारा भारत भर में इस नाटक का 450 से भी अधिक बार मंचन किया गया।

सन् 2006 की एक सुबह वे टहलने के लिए निकले और घर नहीं लौट पाये। तब से उनका पता लगाने की सारी कोशिशें नाकाम रही हैं।

रचनाएँ : अश्वारोही, मातम, तमाशा, बाल भगवान, किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं, मसखरे कभी नहीं रोते, निर्वाचित कहानियाँ (कहानियाँ); नम्बर 57 स्क्वाड्रन, मायापोत (उपन्यास), बाल भगवान, जलता हुआ रथ, सबसे उदास कविता, काल कोठरी (नाटक); मैंने माँडू नहीं देखा (संस्मरण)।

अश्‍वारोही

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 200

  आगे...

काल कोठरी

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 125

  आगे...

किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 299

  आगे...

कोर्ट मार्शल

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 225

  आगे...

जलता हुआ रथ

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 199

  आगे...

तमाशा

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 225

  आगे...

नम्बर 57 स्क्वाड्रन

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 150

  आगे...

नाटक बाल भगवान

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 195

  आगे...

निर्वाचित कहानियाँ

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 495

  आगे...

प्रतिनिधि कहानियाँ : स्वदेश दीपक

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 225

  आगे...

बगूगोशे

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 395

  आगे...

बाल भगवान

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 395

  आगे...

मसखरे कभी नहीं रोते

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 199

  आगे...

मातम

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 225

  आगे...

मायापोत

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 399

  आगे...

मैंने माण्डू नहीं देखा

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 595

  आगे...

सबसे उदास कविता

स्वदेश दीपक

मूल्य: Rs. 199

  आगे...

 

   17 पुस्तकें हैं|